{"_id":"d2e011735ddf5c27b7300c009c2b1db6","slug":"ioc-won-hockey-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीप्राइज हॉकी टूर्नामेंट पर इंडियन ऑयल का कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीप्राइज हॉकी टूर्नामेंट पर इंडियन ऑयल का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 02 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. रणवीर सिंह यादव स्मृति सैफई महोत्सव में चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे ऑल इंडिया मनी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट पर इंडियन ऑयल ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में ओएनजीसी को 5-4 से हराकर कब्जा कर लिया। तीसरे स्थान का मैच नार्थ ने सेंट्रल रेलवे को हराकर जीत लिया। सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने विजयी टीमों को पुरस्कार राशि तथा शील्ड देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन तथा ओएनजीसी के बीच गुरुवार को मैच खेला गया। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट पर कब्जा करने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन भाग्य ने इंडियन ऑयल का साथ दिया। संघर्ष पूर्ण मुकाबले में इंडियन ऑयल ने ओएनजीसी को 5-4 के अंतर से हराकर टूर्नामेंट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल की ओर से गगनदीप सिंह तथा प्रभुजोत सिंह ने दो-दो गोल दाग कर अपनी टीम को जीत के पायदान तक पहुंचा दिया। गुरूजिंदर सिंह ने भी एक गोल किया। ओएनजीसी के खिलाड़ियों ने भी जीत के लिए पूरा जोर लगाया।
विज्ञापन
जूनियर हॉकी टीम के कप्तान रहे खिलाड़ी दिवाकरराम ने तीन गोल दागकर मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश की, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। ओएनजीसी के लिए अर्जुन ने भी एक गोल किया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार इंडियन ऑयल के खिलाड़ी गगनजीत सिंह को दिया गया।
तीसरे स्थान के लिए नार्थ रेलवे तथा सेंट्रल रेलवे के बीच मैच खेला गया। इसमें नार्थ रेलवे ने सेंट्रल रेलवे को 6-2 से हराकर परिणाम अपने पक्ष में कर लिए। नार्थ रेलवे की ओर से जसजीत सिंह ने 3 तथा बलजीत सिंह, सपूर सिंह, बी विसेन ने भी एक-एक गोल किया।
सेंट्रल रेलवे की ओर से भी मैच जीतने के लिए पूरे प्रयास किए गए, लेकिन स्कोर में पिछड़ जाने के बाद टीम लड़खड़ा गई। सेंट्रल रेलवे की ओर से नवनीत स्वर्णकार ने एक, शशि तूफान ने एक गोल किया। नार्थ रेलवे के गोलकीपर सुखसागर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बेस्ट गोलकीपर इटावा के खिलाड़ी देवेश चौहान को चुना गया। बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट के लिए ओएनजीसी के खिलाड़ी दिवाकरराम को चुना गया। सपा के राष्ट्रीय महासचित तथा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने प्राइज वितरण किया। टूर्नामेंट विजेता इंडियन ऑयल की टीम को पांच लाख का चेक तथा शील्ड प्रदान की।
दूसरे स्थान पर रही ओएनजीसी की टीम को 2.50 लाख तथा तीसरे स्थान का मैच जीतने वाली नार्थ रेलवे की टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार तथा शील्ड प्रदान की गई। खास बात यह है कि हॉकी मैच में इटावा के दो खिलाड़ी देवेश चौहान तथा विवेक गुप्ता ने भी सहभागिता की है।