{"_id":"6186bfec411d901bf06b9353","slug":"inter-district-three-chain-robbers-caught-etawah-news-knp6624317163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय तीन चेन लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय तीन चेन लुटेरे पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से अंतर जनपदीय चेन लुटेरों के गैंग के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक महिला से लूटी गई चेन, वारदात में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, नगदी व तमंचे, चाकू बरामद किया है।
बीते 15 दिनों में शहर में हुई चेन लूट की दो वारदातों ने इन्हीं लुटेरों ने अंजाम दिया था। घटना के वक्त पास घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी के चेहरे कैद हो गए थे।
एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा व फ्रेंड्स कालोनी थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने टीम के साथ लोकासई नहर पटरी की ओप से एक काली बाइक से आ रहे तीन लोगों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोकने की कोशिश की, तो आरोपी भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने पीछा करके तीनों को दतावली नहर पुल से लोकासई की तरफ जाने वाली नहर पटरी पर हनुमान मंदिर के पास पकड़ लिया। बकौल एसएसपी पकड़े गए लोगों में कांशीराम कालोनी निवासी अतेंद्र यादव, मोतीझील अस्पताल परिसर जय नारायण मिश्रा, सरैया तिराहा निवासी अजय रावत के पास से तलाशी में दो तमंचे, एक चाकू, पांच हजार रुपये, सोने की एक चेन, फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक बरामद की गई।
इसी बाइक से आरोपी चेन लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। उसके बाद लूट का माल बेचकर रुपये आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने शनिवार को दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
महिला के गले से लूटी थी बरामद चेन
आरोपियों ने भरथना चौराहे के पास 20 अक्तूूबर को एक महिला के गले से चेन लूटी थी। इसी तरह धनतेरस पर कोकपुरा के पास शगुन वाटिका वाली गली से भी एक महिला चेन लूट हुई थी।
इस चेन को बेचकर आरोपियों ने रुपयों को आपस में बांट लिए थे। इनमें से अतेंद्र व जगत नारायण के पास से पुलिस टीम पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। अजय रावत के खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर समेत 13 मामले दर्ज हैं।
जगत नारायण हत्या, लूट समेत चार व अतेंद्र यादव हत्या का प्रयास, पाक्सो एक्ट, लूट, चोरी समेत पांच मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम दिया है।