{"_id":"6a1ddcfc54dd463e300430c0","slug":"inter-district-thief-arrested-bike-and-20-kg-of-drugs-recovered-etawah-news-c-216-1-etw1005-143750-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, बाइक व 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार, बाइक व 20 किलो नशीला पदार्थ बरामद
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से चोरी की एक बाइक और भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों की धरपकड़ और वांछित अपराधियों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सटीक आपराधिक सूचना मिली। पुलिस टीम ने कुर्रा की तरफ जाने वाली पुलिया के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया।
पूछने पर उसने अपना नाम अजय कुमार उर्फ छोटू निवासी नगरिया भाती, थाना कुर्रा, मैनपुरी नाम बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 20 किलोग्राम डोडा/चूरा छिलका (अफीम के पौधे से निकलने वाला एक मादक और नशीला पदार्थ ) बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
इसके साथ ही उसके पास से पुलिस ने हाल ही में सैफई क्षेत्र से चोरी हुई एक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ मैनपुरी व इटावा के विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं। थाना पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।