फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Instructions to complete the work by the first week of July

जुलाई के पहले सप्ताह तक काम पूरा कराने के निर्देश

Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the work by the first week of July
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करते कार्यपालक अधिकारी व साथ में डीएम-एसएसपी। संवाद - फोटो : ETAWAH
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का लोकार्पण जुलाई में कराने की तैयारी अधिकारियों ने शुरू कर दी है। मंगलवार को अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 से 15 दिन में काम पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए। लोकार्पण कार्यक्रम 13 जुलाई को जालौन जिले में होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

मुख्य कार्यपालक अधिकारी लखनऊ से निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकान कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें हर हाल में जुलाई के पहले सप्ताह में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा में तारीख तो तय नहीं है, लेकिन जुलाई में लोकार्पण कराने की तैयारी है। बैठक में डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, एसडीएम कौशल कुमार, सीओ विजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाद में छह लेन किया जाएगा एक्सप्रेसवे
कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि चित्रकूट के भरतकूप से इटावा के कुदरैल तक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की लंबाई 296 किलोमीटर होगी। कुदरैल के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अभी चार लेन का बनाया गया है। भविष्य में इसे छह लेन करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात फूड प्लाजा भी खोले जाएंगे
कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। एक्सप्रेसवे पर छह टोल प्लाजा और सात फूड प्लाजा बनाए गए हैं। ताखा तहसील के परशुरामपुर गांव के पास चैनेज नंबर 287 पर एक टोल प्लाजा बनेगा। छह पेट्रोल पंप भी बनाने की तैयारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए 15 पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की जाएगी।

सपोर्टिंग बीम करेगी सुरक्षा
सुरक्षा की दृष्टि से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर दोनों तरफ सपोर्टिंग बीम लगाई जाएगी। इससे अगर कोई वाहन डिवाइडर से टकराता है तो वह दूसरी लेने पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed