फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Inspector sent to jail for rape and POCSO

इंस्पेक्टर दुष्कर्म व पॉक्सो में जेल भेजा गया

Thu, 04 Nov 2021 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Inspector sent to jail for rape and POCSO
इटावा। दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी इंस्पेक्टर वर्तमान में जनपद महोबा में कुलपहाड़ थाना प्रभारी के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

जिले के भरेह थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मंगलवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह को तहरीर देकर बताया था कि कुछ दिनों पूर्व उसने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की शिकायत भरेह थाने में की थी। तब पुलिस ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन

इधर, यहां तैनात रहे थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह का तबादला चकरनगर थाने में हो गया। पीड़िता की ससुराल भी चकरनगर में ही है। पीड़िता ने बताया कि यहां पहुंचने पर आरोपी थाना प्रभारी ने जबरदस्ती उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर थाने आने का दबाव बनाने लगा। 28 जनवरी 2021 को वह थाने पहुंची तो इटावा कोर्ट में बयान देने के लिए चलने को कहा गया। उस दिन बयान न होने की बात कहकर आरोपी इंस्पेक्टर स्टेशन रोड स्थित एक होटल में उसे ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसकी अश्लील फोटो व मोबाइल से वीडियो बनाया। मामले की शिकायत करने पर पति को जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता के मुताबिक्र सात फरवरी को फिर इटावा के एक होटल में बुलाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामले में पीड़िता ने चार अक्तूबर को तत्कालीन एसएसपी को अर्जी दी थी। मामले की जांच सीओ राकेश वशिष्ठ को सौंपी गई थी। कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी जय प्रकाश सिंह को तहरीर दी थी।
एसएसपी ने बताया कि मामले में सिविल लाइन थाने में आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed