फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   inspection

प्रधान बोले, बहादुरपुरघार की गोशाला बंद करा दें

Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
inspection
इटावा। उप निदेशक पशुपालन ने महेवा विकास खंड की अस्थायी गोशालाओं का निरीक्षण किया। गायों का सर्दी से बचाव, हराचारा, दाना, सफाई आदि तथा आने वाली समस्याओं को जांचा परखा।
विज्ञापन

उपनिदेशक लखनऊ मुख्यालय डॉ. अनिल कुमार यादव महेवा विकास खंड की अस्थायी गोशालाओं का निरीक्षण करने बहादुरपुरघार पहुंचे। यहां लगभग 123 गाय व सांड़ मिले। पांच मजदूर कार्य करते मिले। यादव ने 50 गोवंशों पर एक मजदूर रखने के लिए कहा। इस पर प्रधान प्रतिनिधि महेश सिंह चौहान ने इससे अव्यवहारिक बताया।
विज्ञापन

कहा कि क्या प्रधान स्वयं अपने बच्चों को लेकर चारा व गोबर डालेंगे तब आपको संतोष मिलेगा। शासन से मिलने वाले 30 रुपये में क्या होता है। गायों को भरपेट भूसा भी नहीं मिल पाता है। हरा चारा व दाना निजी संसाधनों से खिलाना पड़ रहा है। यहां की गोशाला बंद करा दीजिए आपकी कृपा होगी। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद उन्होंने महेवा नहर विभाग कोठी गोशाला देखी। फैली गंदगी पर वहां कार्य करने वालों को फटकार लगाई। दो दिन में साफ सफाई कराने तथा पुन: गोशाला का निरीक्षण करने को कहा। उसके बाद भरईपुर गोशाला में गाय व सांड़ को अलग अलग करने को कहा। इसके अलावा बकेवर, बकेवर देहात की गोशालाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीवीओ करनगर डॉ.सीवी सिंह, डॉ. शरद यादव, डॉ.अनिल वीर सिंह चौहान, अजय वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed