फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   inskpection

जेल में बंदियों के लिए जलाए जा रहे अलाव

Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
inskpection
इटावा। न्यायिक, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। शीतलहर के मध्य बंदियों को मिलने वाली सहूलियत का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा नेता मनीष यादव ने बंदियों के कंबल, स्वेटर, शॉल आदि अन्य चीजें भी उपलब्ध कराई। निरीक्षण के बाद अफसरों ने जेल में उपलब्ध व्यवस्था को दुरुस्त बताया। जिला जज दिलीप सिंह यादव ने बताया कि बंदियों ने कोई समस्या नहीं बताई।
विज्ञापन

जिला जज दिलीप सिंह यादव ने कहा कि जेल के अंदर बंदियों के भोजन की व्यवस्था सही पाई है। जेलर ने बताया कि करीब दो सौ कैदी अन्यत्र भेजे गए। इससे बंदियों की संख्या में कमी हुई है। निरीक्षण के दौरान बंदियों ने कोई समस्या नहीं बताई। वहीं डीएम जेबी सिंह ने बताया कि जेल में व्यवस्थाएं सही पाई है। ठंडा मौसम है, लिहाजा जेल के अंदर जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गई है। कंबल भी सभी बंदियों के पास पर्याप्त हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाजसेवी मनीष यादव के सौजन्य से हम सभी ने बंदियों को कंबल बांटे हैं। जिला प्रशासन की ओर से भी कंबल की व्यवस्था की है। निरीक्षण में फिलहाल कोई समस्या नहीं पाई गई। जेल अधीक्षक राजकिशोर ने बताया कि सर्दी के सीजन में मनीष यादव पतरे ने बंदियों के लिए 100 कंबल, बच्चों व बड़ों के लिए 20 स्वेटर व टोपियां, 50 मौजे, महिलाओं के लिए 50 शॉल और बुजुर्ग बंदियों के लिए 50 किलो गुड़ उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि अन्य समाजसेवियों से भी अपेक्षा है कि वह बंदियों के लिए कुछ अच्छा सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि इस समय जिला जेल में कुल 1633 बंदी, 107 महिला बंदी और 14 बच्चे मौजूद हैं। इस दौरान एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed