फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   including women Three persons are life imprisonment

महिला समेत तीन को उम्र कैद

Sun, 27 Sep 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 27 Sep 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
including women Three persons are life imprisonment
हत्या का दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने महिला समेत तीन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उक्त अभियुक्तों को दस हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया है। कोर्ट ने इन अभियुक्तों को सबूत नष्ट करने का भी दोषी पाया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार प्रशांत यादव पुत्र पारत सिंह निवासी छिमारा रोड गुलाबबाड़ी थाना जसवंतनगर ने थाने में तहरीर दी थी कि उसके पिता पारत सिंह यादव की तीन बीघा जमीन थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम नगला पाती निवासी अभियुक्त राम विलास उर्फ विश्राम सिंह, हर विलास उर्फ पप्पू पुत्रगण राम स्वरूप और राम विलास की पत्नी उर्मिला देवी जोतते थे।
विज्ञापन


उन्होंने मकान बनवाने के लिए उसके पिता से 90 हजार रुपये उधार लिए थे। पिता ने उधार दिए रुपये मांगने पर उक्त टालामटोली करते थे। 2 जून 2011 की शाम 5 बजे उक्त अभियुक्त उसके पिता को यह कह कर अपने साथ ले गए कि आज तुम्हारा हिसाब कर देंगे। उसके बाद पिता घर वापस नहीं लौटे। उनका मोबाइल भी बंद मिला। तलाश करने पर भी वह नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में उनकी लाश उक्त अभियुक्तों के गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे मिली। पुलिस ने उक्त अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। अपर सत्र न्यायाधीश बंशराज सिंह ने अभियोजन की ओर से पैरवी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दंड मोहम्मद जुबैर तैमूरी एडवोकेट और बचाव पक्ष की बहस सुनने के बाद फैसला देते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष अपना वाद सिद्घ करने में सफल रहा है।

उक्त अभियुक्त हत्या और सबूत नष्ट करने के दोषी पाए गए हैं। कोर्ट ने हत्या करने के दोषी पाए जाने पर उक्त तीनों को उम्र कैद और 10 हजार रुपये का जुर्माना और सबूत नष्ट करने पर दो वर्ष की सजा और दो हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। सजा सुनाए जाने के बाद सभी अभियुक्तों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। 

श्रीलंका टीम का किया स्वागत
इटावा। ईसीए के तत्वावधान में हुंडई द्वारा प्रायोजित भारत बनाम श्रीलंका डिसेबल 20-20 ऑक्सीजन कप का मैच 28 सितंबर को दोपहर दो बजे जीआईसी मैदान पर खेला जाएगा।

रविवार को इटावा पहुंची भारत व श्रीलंका की टीमों के खिलाड़ियों का स्वागत गर्मजोशी से किया गया। हुंडई कंपनी के डायरेक्टर व प्रायोजक पंकज तिवारी एवं ईसीए अध्यक्ष सर्वेश चौहान ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर खिलाड़ियों का स्वागत किया। इस मौके पर मैच संयोजक शफीक अहमद, विक्रम चौहान, अशोक द्विवेेदी, विवेक तिवारी, अनीस अहमद, अकरम मंसूरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed