फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   in Saifai mahotsav hockey tournament started, prof. ram gopal inaugurated

हॉकी में कलात्मकता भारत के पास : प्रो रामगोपाल

Mon, 29 Dec 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 29 Dec 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
in Saifai mahotsav hockey tournament started, prof. ram gopal inaugurated

सैफई महोत्सव में सोमवार को ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने उदघाटन किया। उन्होंने कहाकि हॉकी में पश्चिमी देश आज हमसे आगे भले ही हों लेकिन हॉकी में जो कलात्मकता और मौलिकता हमारे पास है वह किसी अन्य देश के पास नहीं है।

विज्ञापन


बोले, प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है, इसलिए बिना किसी रंजिश के विरोधी टीम को परास्त करने के लिए पूरा जोर लगा देना चाहिए। इसके बाद चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच इंडियन ऑयल और साउर्दन सेंट्रल रेलवे के बीच खेला गया।
विज्ञापन


प्रो. यादव ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल है। हमारे खिलाड़ी कई बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर आए हैं। कभी हॉकी में भारत को हरा पाना किसी भी देश के लिए कठिन था। वर्तमान में कई पश्चिमी देश हॉकी में हमसे आगे निकल गए हैं। लेकिन आज भी कलात्मकता तथा मौलिकता हमारे पास वो अन्य किसी देश के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी देशों में डिबलिंग तथा स्ट्रिक वर्क देखने को नहीं मिलता है। कहाकि, हमने मेजर ध्यानचंद्र को तो नहीं देखा लेकिन उनके बेटे अशोक कु मार को खेलते हुए देखा है। अशोक के अंदर भी बेजोड़ प्रतिभा थी। हॉकी की अनदेखी किए जाने से इसकी दुर्दशा हो रही है। सरकारों से राष्ट्रीय खेल हॉकी को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।

राष्ट्रीय खेल हॉकी का इटावा जिला से पुराना नाता है। इटावा ने देश को देवेश चौहान जैसा गोलकीपर तथा कप्तान भी दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित किए जाने से नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी। समारोह समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि स्टेडियम में पहली बार एस्ट्रोटर्फ पर मैच हो रहा है।


देश भर की टीमों को लाने का प्रयास किया गया है। सैफई आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव तथा सांसद तेजप्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि प्रो. रामगोपाल यादव का शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed