फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   In one night took away goods worth lakhs from two houses

एक ही रात दो घरों से लाखों का माल ले उड़े

Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
In one night took away goods worth lakhs from two houses
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के कुदरैल पंचायत के मजरा नगला गढरियान में एक ही रात में चोरों ने दो घरों से लाखों की नगदी समेत माल पार कर दिया। भरतीया कोठी चौकी प्रभारी ने दोनों गांवों में जाकर मौका मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

नगला गढरियान गांव निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वह घर के बाहर सो रहे थे। पत्नी घर के भीतर हो रही थी। देर रात बेटा घर लौटा और छत पर जाकर सो गया। देर रात 12 से तीन बजे के बीच चोर घर में घुसकर जेवर, पीतल के बर्तन व सात हजार रुपये पार कर ले गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह नींद खुलने पर लोगों को चोरी का पता चला। कमरे के गेट का कुंडा टूटा हुआ था। उसके अंदर रखे दो बक्से गायब थे। दोनों बक्से घर से दूर एक अरहर के खेत में मिल गए, लेकिन जेवर व नगदी गायब थी। बाकी सामान खेत पर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चोरों ने गांव में सुनील कुमार के घर में चोरी घटना को अंजाम दिया। सुनील कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ रात में घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर अंदर घुस आए।

जीने की दीवार पर लगा जंगले को तोड़ा और कमरे में रखे बक्सों का ताला तोड़कर जेवर और 40 हजार रुपये लेकर चोर भाग गए। थाना प्रभारी गंगादास गौतम ने बताया कि दोनों की घटनाओं की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed