{"_id":"69f4e08994588c4ee80ecd84","slug":"in-laws-accused-of-assault-and-dowry-harassment-etawah-news-c-216-1-etw1005-142082-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ससुरालियों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ससुरालियों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन
भरथना। ग्राम पिल्हा नगला हरी विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर मारपीट, गाली-गलौज और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता शीलम देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया है कि उसका प्रेम विवाह करीब आठ साल पहले हुआ था। उसके एक पांच वर्षीय पुत्र आदित्य है। आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है और दहेज की मांग करता है। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे पति समेत ससुरालियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद उसने अपने भाई विकास और प्रियांशु निवासी ग्राम घासी पूर्वा, थाना अछल्दा, औरैया को बुलाया। आरोप है कि जब उसके भाई पहुंचे तो विपक्षी पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिय, जिसमें प्रियांशु के सिर में गंभीर चोट आईं। घटना के बाद ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए सभी को घर से भगा दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।