{"_id":"a5b19e65f3e83fb3ccfa0ad49e1fccae","slug":"immerse-idols-of-the-mother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग गुलाल के बीच माता की मूर्तियां विसर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग गुलाल के बीच माता की मूर्तियां विसर्जित
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा।
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। नवरात्र के पावन पर्व पर घर घर पधारीं माता रानी का विजय दसवीं के दिन नहर व तालाबों में विसर्जन किया गया। इस मौके पर देवी भक्तों ने रंग और गुलाल से होली खेली और डीजे पर लगुंरियों की धुन में ठुमके भी लगाए।
चकरनगर तहसील क्षेत्र में नवरात्र के अवसर पर चकरनगर कस्बा, सहसों, हनुमंतपुरा, सिरसा, सिंडौस, चंद्रहंसपुरा, टिटावली, विंडवा, बिठौली, पिपरौली गढ़िया आदि स्थानों पर मातारानी का सुंदर दरबार सजाया गया था जिसमें देवी भक्तों ने माता की अनन्य प्रकार की झांकियों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर देवी भक्तों ने मां के दरबार में जवारे भी बोए जिससे विजय दशमी पर मां की मूर्तियों को ट्रैक्टर व लोडरों से तालाब व नहरों तक ले जाया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की जनता ने रंग व गुलाल की जमकर होली खेली। डीजे पर लगुंरियों की धुन पर देवी भक्त जमकर झूमते रहे। मूर्ति विसर्जन के मौके पर सिरसा से समाज सेवी रामकेश, नेम सिंह, नारायण, विजय बहादुर, अतवल सिंह, साहब सिंह, कुलदीप, पुष्पेंद्र व सहसों से नीरज, शिवनाथ, भानू सिंह, विजय, दीपक, गुड्डू, संजय, रामू, कल्लू मौजूद रहे।