फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   IMA president , entered the clinic beaten

आईएमए अध्यक्ष को क्लीनिक में घुसकर पीटा

Sat, 20 Dec 2014 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 20 Dec 2014 11:16 PM IST
विज्ञापन
IMA president , entered the clinic beaten

सीएम के जिले में गुंडई का आलम फिर देखने को मिला।

विज्ञापन
मरीज को पहले नहीं देखने पर अराजकतत्वों ने आईएमए अध्यक्ष को उनकी क्लीनिक पर घुसकर पीट दिया और धमकी देकर फरार हो गए।

डाक्टर के चेहरे पर चोटें आई हैं। अराजकतत्वों की हरकत से डाक्टरों में रोष है। घटना की सूचना आला अफसरों को देने के बाद सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है।

आईएमए ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन इस मामले में कार्रवाई नहीं करता है तो आईएमए चिकित्सक हड़ताल करेंगे। बालरोग विशेषज्ञ डा. मनोहर सिंघल वर्तमान में आईएमए अध्यक्ष हैं।

ईदगाह चौराहा के पास इनकी क्लीनिक है। शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे वे मरीजों को देख रहे थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और उसने अपने मरीज को पहले देखने के लिए डाक्टर पर दबाव डाला।

डाक्टर ने एक मरीज को इंजेक्शन देने के बाद देखने की बात कही तो उक्त युवक भड़क गया। वह गाली गलौज कर देख लेने की धमकी देकर चला गया। करीब 15 मिनट बाद वह युवक अपने सात-आठ साथियों के साथ वहां पहुंचा और सीधे क्लीनिक में घुसकर डाक्टर को दबोच लिया और लात-घूसों से पिटाई कर दी।

इस घटना से वहां बैठे मरीजों में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। हमलावरों की मारपीट से डा. सिंघल के चेहरे पर चोटें आईं। उन्होंने इस वारदात से अपने साथियों को अवगत कराया।

जानकारी होते ही डॉ. अमित चंद्रा, डॉ. रविंद्र यादव, डॉ. सुरेश गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉ. सिंघल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया।

घटना की तहरीर सिविल लाइन थाने में दे दी गई है। आईएमए सचिव डा. एससी गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आरोपियों पर मेडिकल प्रोटेशन एक्ट के तहत कार्रवाई कराई जाएगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस और प्रशासन पूरे मामले में ढिलाई बरतता है तो आईएमए चिकित्सक हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed