{"_id":"606f43048ebc3eda4d71b76c","slug":"ight-employees-of-main-branch-of-sbi-infected-etawha-news-knp622350052","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई की मुख्य शाखा के आठ कर्मी संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई की मुख्य शाखा के आठ कर्मी संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना लगातार पांव पसारता जा रहा है। गुरुवार को 49 नए कोरोना संक्र मित मिले हैं। एसबीआई की मुख्य शाखा के आठ कर्मचारी, जेल में निरुद्द सात बंदी और 14 महिलाएं शामिल हैं।
बैंक के कर्मचारियों के संक्रमित होने से उनके संपर्क में आए लोगों व साथी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल संक्रमित मिले बैंक कर्मियों को होम आइसोलेट कराया गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में ही पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के चालान जमा हो रहे थे। इस कारण बैंक में अधिक भीड़ हो रही थी।
इसी दौरान कर्मचारी कई लोगों के संपर्क में आए और बैंक के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए। बैंक कर्मियों ने बताया कि बुखार, खासी की समस्या होने पर सहकर्मियों ने कोरोना की जांच कराई तो आठ कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों को होम आइसोलेट किया गया है। साथ बैंक परिसर को सैनिटाइज भी कराया गया है। इधर, गुरुवार को तीसरे दिन फिर से 41 कोरोना संक्रमित मिले। मंगलवार को भी 41 संक्रमित मिले थे। गुरुवार को एक मरीज ठीक होने से सक्रिय केसों की संख्या 176 रह गई है। अब संक्रमितों की संख्या 5999 हो गई है।
इनमें 5713 ठीक हो चुके हैं। 110 की मौत हो चुकी है। जिले में जिन स्थानों पर कोरोना संक्रमित मिले उनमें 14 महिलाएं हैं। 07 जिला जेल के बंदी हैं। अब तक कुल 37 बंदी संक्रमित हो चुके हैं। शहर में बस स्टैंड के पास 3,पक्का बाग व कृष्णा नगर में 2-2, रानी बाग, अजीत नगर,विजय नगर , चमरैटी,बराही टोला, हर्ष नगर,कटरा फतेह महमूद खां, स्टेशन रोड, गंगा विहार, फ्रेंड्स कालोनी, नई बस्ती शांती कालोनी,चौगुरजी, में एक-एक संक्रमित मिले।
अन्य क्षेत्रों में चौबेपुर व कार्वाखुर्द बसरेहर नगला पीर,डकरा चकर नगर, दुर्गापुर बसर ,विक्रमपुर, ताखा, फुलरई,भरथना में मिले। एक अन्य भिंड का रहने वाला है।