{"_id":"e5cfdb15547f86b63a397ba64fb71e36","slug":"igclstarted-in-saifai-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल की तर्ज पर आईजीसीएल का शानदार आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएल की तर्ज पर आईजीसीएल का शानदार आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
सैफई महोत्सव के तहत रविवार को आईपीएल की तर्ज पर आईजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) का शानदार आगाज हुआ। बॉलीवुड कलाकारों के साथ चीयर्स गर्ल्स की टीम ने उद्घाटन कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया।
डांस और गीत के मनमोहक संगम के साथ आईजीसीएल की एथलेटिक्स स्टेडियम में शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ पहला ओवर खेला बल्कि तीन घंटे तक लगातार बैठकर क्रिकेट का लुत्फ भी उठाया। उन्होंने कहा मेला समिति हर बार ऐसा महोत्सव कराए। टेनिस और क्रिकेट को ऊंचाई पर ले जाएं।
दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री के एथलेटिक्स स्टेडियम में पहुंचने पर आईजीसीएल की धमाकेदार शुरूआत हुई। एंकरिंग टीवी और बॉलीवुड कलाकार व कमेंट्रेटर मंदिर बेदी ने की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
इसके बाद चीयर्स गर्ल्स के साथ गायिका शिल्पा राव, शारिब-तोषी की जोड़ी ने गाने गाए। जिन पर मंदिर बेदी ने ठुमके लगाए। पिच पर पहुंचकर सीएम अखिलेश यादव ने पहला ओवर खेला और मैच की विधिवत शुरूआत की।
इससे पहले उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेला समिति का यह प्रयास सराहनीय है। सरकार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। जितने भी लोगों ने देश में नाम रोशन किया है वह ग्रामीण क्षेत्र से निकले हैं। टेनिस और क्रिकेट देश में बड़े पैमाने पर पहचान बना ले यह आशीर्वाद है।
इस दौरान उन्होंने राजनीतिक भाषण से परहेज रखा। कार्यक्रम संयोजक अनुराग भदौरिया ने बताया कि आईसीजीएल में यूपी, पंश्चिम बंगाल, हरियाणा की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामकरन आर्य, परिवहन मंत्री दुर्गाप्रसाद यादव, सांसद डिंपल यादव, मेला समिति अध्यक्ष/सांसद बदायूं धर्मेंद्र यादव, संयोजक एवं मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।