{"_id":"5dcef45b8ebc3e54d76d53c7","slug":"if-you-look-like-after-eating-food-etawha-news-knp5260548130","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खाकर हनक दिखाई तो लाइन हाजिर हुए ट्रेनी दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खाकर हनक दिखाई तो लाइन हाजिर हुए ट्रेनी दरोगा
विज्ञापन
इटावा। सैफई स्थित एक होटल पर भोजन करने के बाद शराब के नशे में हनक दिखाने वाले ट्रेनी दरोगा को डीजीपी के आदेश पर एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। सीओ सैफई मस्सा सिंह ने बताया कि ट्रेनी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है।
यह मामला गत गुरुवार रात 10 बजे का है। सैफई थाना में तैनात ट्रेनी दरोगा ज्ञानचंद्र मेडिकल यूनिवर्सिटी के एक छोर पर बने मार्केट में पहलवान नाम के व्यक्ति के होटल पर सादा कपड़ों में भोजन करने गया। उस समय वह शराब के नशे में था। ट्रेनी दरोगा ने 130 रुपये का भोजन किया। दुकान पर मौजूद मैनेजर ने पैसे मांगे तो रौब दिखाया।
दुकान पर काम करने वाले लोगों ने एतराज जताया तो उन्हें पकड़कर थाने पर ले आया और मारपीट की। होटल मालिक पहलवान अपनी बीमार बहन को देखने फिरोजाबाद गया हुआ था। उसे जब जानकारी हुई तो उसने सपा के प्रमुख महासचिव प्रो रामगोपाल यादव से फोन पर इसकी शिकायत की। प्रो रामगोपाल यादव ने डीजीपी ओपी सिंह से बात की।
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर सीओ मस्सा सिंह ने जांच की और ट्रेनी दरोगा का दोषी पाया। इस पर एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया। सैफई थानाध्यक्ष चंद्रदेव सिंह ने बताया कि ट्रेनी दरोगा ने सही बर्ताव नहीं किया था। उन्होंने होटल पर जाकर भोजन किया और उसका पेमेंट नहीं किया था। लिहाजा उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर होटल मालिक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।