{"_id":"6ac92822faefb19e9a0b038e","slug":"if-you-dont-have-a-photo-identity-card-you-can-still-vote-using-these-10-documents-etawah-news-c-216-1-etw1004-151158-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फोटो पहचान पत्र नहीं तो इन 10 दस्तावेजों से डाल सकेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फोटो पहचान पत्र नहीं तो इन 10 दस्तावेजों से डाल सकेंगे वोट
Fri, 09 Oct 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
इटावा। आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में मतदान के दौरान फोटो मतदाता पहचान पत्र न होने पर भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने 10 वैकल्पिक दस्तावेज निर्धारित किए हैं। मतदाताओं को पहचान सिद्ध करने के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज मतदान से पहले प्रस्तुत करना होगा। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से मतदान के समय निर्धारित पहचान पत्र साथ लेकर आने की अपील की है।
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि फोटो मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध नहीं होने पर आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड और भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके अलावा राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और स्थानीय निकायों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी मान्य होंगे। सांसदों, विधायकों और सभासदों को जारी सरकारी पहचान पत्र तथा शैक्षिक संस्थानों की ओर से जारी सेवा पहचान पत्र भी विकल्पों में शामिल हैं।
विश्वविद्यालय से जारी डिग्री या डिप्लोमा का मूल प्रमाणपत्र, सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाणपत्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) भी पहचान के लिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- --
चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
आगरा खंड शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों के तहत इटावा में जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एडीएम विपिन कुमार ने बताया कि चुनाव संबंधी जानकारी और सहायता के लिए मतदाता कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05688-250026 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन की ओर से चुनाव की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।