फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   If you do not listen to the princes, then there will be movement at the block and district headquarters

प्रधानों की नहीं सुनी तो ब्लाक और जिला मुख्यालय पर करेंगे आदोलन

Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
If you do not listen to the princes, then there will be movement at the block and district headquarters
ब्लाक सभागार में सोमवार को प्रधान संघ की बैठक हुई। इसमें मनरेगा से नाला-नाली की सफाई पर लगी रोक हटाने, राज्य व केंद्रीय वित्त का बजट बढ़ाने, पंचायतों को पुराने अभिलेख उपलब्ध कराने, प्रधानों का मानदेय व भत्ता बढ़ाने और ब्लॉक कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांगें उठाईं गईं। समस्याओं के निराकरण के लिए प्रधान 30 जून को ब्लाक परिसर और पांच जुलाई को कलक्ट्रेट में धरना देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव ने कहा कि ब्लाक में बिना पैसा दिए प्रधानों का काम नहीं होता है। कई बार मांग करने के बावजूद पुराने अभिलेख व सामान प्रधानों को नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य ने कहा कि परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु दर्ज करने का काम पंचायतों में शुरू कराने के लिए पंचायत सहायकों को ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। केंद्र और राज्य वित्त की धनराशि गांवों को न देने से विकास कार्य ठप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला के केयरटेकर का मानदेय मनरेगा से कराया जाना चाहिए। बैठक में प्रधान पारुल, सुभाष चंद्र, रामनरेश, जगदीश नारायण, मुहरमन सिंह, राकेश पाल, पिंटू चौधरी, तेज प्रताप, अजय कुमार, शंभू दयाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed