{"_id":"5dcd9d398ebc3e547f592300","slug":"if-father-in-law-did-not-give-two-hundred-rupees-daughter-in-law-hanged-etawha-news-knp525829757","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने साड़ी से फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने साड़ी से फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के नगला खादर गांव में एक विवाहिता ने गत बुधवार रात को घर के अंदर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता ने ससुर से 200 रुपये मांगे थे। अभाव से जूझ रहे ससुर ने रुपये न होने की विवशता जताई। इसी से नाराज होकर विवाहिता ने खुदकुशी कर ली।
बढ़पुरा थाना क्षेत्र के रमीका वर गांव निवासी भारत सिंह ने अपनी बेटी ममता देवी (43) की शादी करीब 16 साल पहले नगला खादर निवासी रविंद्र सिंह के साथ की थी। रविंद्र के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा शिवम 15 साल का और सबसे छोटी पुत्री 10 साल की है। खुद रविंद्र सिंह चार भाई हैं। जिनके बीच महज तीन बीघा खेती है। परिवार इसी खेती और मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रहा है।
मृतका के ससुरालीजनों ने बताया कि गत बुधवार को ममता देवी ने अपने ससुर से किसी काम के लिए दो सौ रुपये मांगे थे। ससुर ने अभी पैसा न होने की बात कह दी। जिससे ममता नाराज हो गई और अपने कमरे में चली गई। घर के लोगों ने समझा कि वह सो गई होगी।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह जब देर तक ममता देवी का कमरा नहीं खुला तो दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर घरवालों ने दरवाजे तोड़ दिए। अंदर कमरे में ममता देवी का शव साड़ी से फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर ममता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना के एसएसआई मनोज परमार ने बताया कि अभी तक मृतका के मायका पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।