फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hundreds of bighas of vegetable crop spoiled due to increase in water level of Yamuna

Etawah News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल खराब

Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of bighas of vegetable crop spoiled due to increase in water level of Yamuna
फोटो 21:::: यमुना के किनारे बसे सिरसा की मढैया गांव में नदी के पानी से डूबा खेत। संवाद
विज्ञापन



यमुना का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल खराब

जसवंतनगर। कचौरा घाट इलाके में यमुना में आई बाढ़ से किसानों की सैकड़ों बीघा सब्जियों की फसल नष्ट हो गई है। यमुना के किनारे की, खूबे की मढैया सिरसा की मढैया, कछपुरा आदि गांव हैं। इन गांव के खेतों में बुधवार दोपहर से बाढ़ का अवसर होना शुरू हुआ था, जबकि गुरुवार को खेतों में एक से लेकर दो फुट तक पानी भर गया था। सिरसा की मढ़ैया गांव बिल्कुल यमुना के किनारे है। इस गांव के किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन यमुना की तलहटी से लगती है। किसानों ने हाल में ही टमाटर, लौकी ,पालक, धनिया, हरी मिर्च आदि की फसलें बोई थीं। इनमें से कुछ फसलें उग आई थीं। किसान टमाटर, बैगन और मिर्च की पौध कानपुर और आगरा से खरीद कर लाए थे। यमुना की तेज बाढ़ ने यह फसलें डुबो दी। यमुना बहाली गई है। सिरसा की मड़ैया गांव निवासी सुघर सिंह राजपूत, रामपकाश राजपूत, भीकम सिंह राजपूत समेत दो दर्जन किसानों के खेत डूब जाने से उनमें रोपी गई। बोई गई सब्जियों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। गांव के पूर्व प्रधान राजेश यादव ने तहसील प्रशासन से लेखपालों को भेजकर किसानों के हुए नुकसान का उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed