फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Hours could not be played on Shiva temples in Sawan

सावन में शिव मंदिरों पर नहीं बज पा रहे घंटे

Mon, 13 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hours could not be played on Shiva temples in Sawan
फोटो संख्या 14 मंदिर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : ETAWHA
कोरोना की वजह से इस बार सावन में मंदिरों से घंटों की गूंज नहीं सुनाई पड़ रही है। यह पहला मौका है जब सावन में शिव मंदिरों के कपाट बंद हैं और लोग मंदिर न जाकर घरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सावन के दूसरे सोमवार को भी नगर के बड़े शिवालयों के कपाट बंद रहे। लालपुरा स्थित श्री नीलकंठ मंदिर के कपाट बंद रहे। साथ ही पुलिस कर्मी ड्यूटी पर रहे। इक्का दुक्का जो भी भक्त मंदिर आए उन्होंने मंदिर की सीढ़ियों से अर्जी लगाई।
विज्ञापन

मंदिर समिति के महामंत्री राजीव मिश्रा ने बताया कि भले ही सावन के सोमवार को मंदिर भक्तों की लिए कोरोना वायरस की वजह से बंद हों लेकिन अंदर सुबह और शाम आरती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह और दोपहर में अभिषेक किया जा रहा है। शाम को नीलकंठ भगवान का भव्य शृंगार भी किया जा रहा है। रात की आरती में मंदिर के ही कुछ लोग शामिल रहते हैं।
अन्य मंदिरों में प्राचीन शिव मंदिर, फ्रेंड्स कालोनी स्थित ज्ञान मंदिर जैसे कई अन्य शिव मंदिरों के कपाट बंद ही रहे।
सावन माह के दूसरे सोमवार को भी सरसईनावर स्थित हजारी महादेव मंदिर के कपाट भक्तों के लिए बंद रहे।
जबकि, सैकड़ों श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे जिन्हें तैनात पुलिसकर्मियों ने वापस भेज दिया। हालांकि मंदिर समिति ने महादेव के शृंगार के दर्शन भक्तों ने सोशल मीडिया पर किए।
सरसईनावर हजारी महादेव मंदिर में प्रवेश के सभी रास्तों के अलावा ऊसराहार-सरसईनावार मार्ग पर पहले से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहीं मंदिर समिति ने दूसरे सोमवार को हजारी महादेव का दुग्ध, गंगाजल, इक्षु से वेदमंत्रों के साथ रुद्राभिषेक किया और बेलपत्रों एवं फूलों से आकर्षक शृंगार किया।
समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह, राजकपूर, सुरेश तिवारी, महंत सियाराम दास ने महादेव को पंचामृत स्नान कराकर भक्तों को सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शन कराए। मंदिर के महंत सियाराम दास ने भक्तों से हजारी महादेव मंदिर के फेसबुक पेज पर दर्शन की अपील की।

शिवालयों के कपाट बंद होने से श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों पर पूजा-अर्चना की। ग्राम रमायन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट बंद होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने सीढ़ियों फल-फूल-बेलपत्र आदि चढ़ाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed