{"_id":"f68743025303b9d995a715c6866dd07d","slug":"honor-student-and-activist-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित हुए मेधावी छात्र और समाजसेवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित हुए मेधावी छात्र और समाजसेवी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sun, 31 May 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना चौराहा के निकट स्थित कौशल्या वाटिका में रविवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 290वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। अखिल भारतीय पाल महासभा के इस आयोजन में करीब डेढ़ सौ मेधावी छात्र-छात्राओं को लोकमाता के चित्र वाली शील्ड, प्रमाणपत्र, घड़ी देकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों के 10 वयोवृद्ध समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आदर्श शिक्षक का पुरस्कार प्रधानाध्यापक राम बिहारी पाल को दिया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लज्जाराम बघेल ने युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं व्यवसाय में लगातार उन्नति करने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नाथूराम धनगर ने समाज की एकता पर जोर देते हुए उन्नति के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
इस दौरान सेवानिवृत्त जनपद न्यायाधीश बृजेंद्र सिंह, महासभा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बघेल, दिव्यांशी हास्पिटल के संचालक डा. एमएस पाल, शेफर्ड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार बघेल, आरडी बघेल दिल्ली, महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र परिहार, महामंत्री अरविंद प्रताप सिंह धनगर, पूरन सिंह पाल आदि ने युवाओं को शिक्षित बनने के लिए प्रेरित किया।
बाद में भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान राजीव कांत धनगर, गिरेंद सिंह बघेल, जितेंद्र पाल सिंह, देवेंद्र पाल, गिरजेश बघेल, दिनेश प्रताप सिंह, अमित पाल, माधौ सिंह पाल, चंदन सिंह बघेल, जेपी सिंह, अरविंद कुमार पाल, श्याम किशोर बघेल, प्रदीप पाल, शशांक होल्कर, रतन सिंह बघेल, अनिल कुमार गौर, गोविंद माधव शुक्ला, नरेश बघेल, मुन्नेश बाबू प्रधान, अमर सिंह प्रधान, अनिल पाल, डा. जीसी पाल आदि मौजूद रहे।