{"_id":"5c43577fbdec225eb65de834","slug":"home-of-retired-bank-cashier-stolen-from-4-5-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर से साढ़े चार लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड बैंक कैशियर के घर से साढ़े चार लाख की चोरी
Sat, 19 Jan 2019 10:29 PM IST
gaurav gaurav
इटावा
इटावा
Published by: gaurav gaurav
Updated Sat, 19 Jan 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
खोजबीन करता खोती कुत्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के चंद्रपुराशाला गांव में शुक्रवार की रात बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हेड कैशियर के घर में घुसकर चोर साढ़े चार लाख रुपये के जेवर व नगदी ले गए। घटना के समय अलग-अलग कमरों में सो रहे परिजनों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड को बुलाकर घटनास्थल पर खोजबीन की।
कस्बे से दो किमी दूर सिक्सलेन हाईवे पर स्थित चंद्रपुराशाला गांव निवासी बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हेड कैशियर अरविंद चतुर्वेदी के परिजन शुक्रवार की रात में अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। चोर घर के बाहर बने शौचालय के रास्ते घर की छत पर चढ़ गए और आंगन में उतर आए।
इसके बाद चोरों ने उन दो कमरों को निशाना बनाया, जिनमें रुपये व सोने चांदी के जेवर रखे थे। चोरों ने उन कमरों के दरवाजों के ताले न तोड़कर उनके कुंडे ही काट दिए। अंदर रखे चार बक्से और दो अटैचियां उठाई और घर की छत पर ले गए।
विज्ञापन
छत पर ही चोरों ने कुछ अटैचियों के ताले तोड़े और उसमें रखे तीन सोने के हार, एक जंजीर, चार चूड़ियां, पांच अंगूठी व दो लाख रुपये निकाल लिए। कुछ बक्सों को घर के बाहर ले गए। खोजबीन के दौरान यह बक्से व अटैचियां गांव के ही कृष्ण अवतार के खेत में पड़े मिले। समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
सुबह जब छह बजे अरविंद का बेटा अमित जागा तो चोरी होने की जानकारी हुई। उसने पहले यूपी-100 और बाद में बकेवर थाने के सीयूजी नंबर पर फोन किया। मगर फोन नहीं लगा तब उसने सीओ भरथना को फोन किया। सीओ ने उसकी बात सुनी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खोजी कुत्ता बुलवाया। यह खोजी कुत्ता घटना स्थल से सूंघकर गांव के बाहर नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे तक गया।