फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   History Shitu Monu's body found on railway line

पुलिस हिरासत से भागे हिस्ट्रीशीटर का रेलवे लाइन पर मिला शव

Fri, 16 Apr 2021 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
History Shitu Monu's body found on railway line
फोटो संख्या 33- पोस्टमार्टम पर घटना की जानकारी देते मृतक मोनू के पिता सत्यभान व भाई सोनू के साथ गां? - फोटो : ETAWHA
फलवेदी थाने से हथकड़ी समेत भागे हिस्ट्रीशीटर मोनू उर्फ धीरेंद्र तोमर का शव शुक्रवार को भरथना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर परिजनों ने शिनाख्त की। पिता ने पुलिस पर पीटने और मौत के बाद शव को पटरी पर फेंकने का आरोप लगाया है। उसने उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है।
लवेदी प्रतिनिधि संवाद के मुताबिक क्षेत्र के नवादा बहादुरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर व टॉप-टेन के बदमाश मोनू उर्फ धीरेंद्र सिंह तोमर को पुलिस ने बुधवार रात ददोरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उसकी वैन शराब व तमंचा, कारतूस बरामद हुआ था। पुलिस ने उसे आर्म्स व आबकारी एक्ट के साथ ही गुंडा एक्ट में गिरफ्तार किया था। था ना पुलिस का कहना था कि बुधवार देर रात ही मोनू पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। पुलिस मोनू के पिता सत्यभान, मां, पत्नी, भाई सोनू उर्फ धमेंद्र व मौसी उमा को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही थी।
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर मोनू का फोटो वायरल हुआ। उसने लिखा था कि इस युवक का भरथना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर शव मिला है। वायरल फोटो देखकर मोनू का एक रिश्तेदार शाम को लवेदी थाने पहुंचा।
पहले तो पुलिस को यकीन नहीं हुआ। परिजनों के मिन्नत करने पर पुलिस ने मोनू के पिता व भाई को शिनाख्त के लिए शवगृह ले गई। शव देखकर सत्यभान व धर्मेंद्र फफक पड़े। दोनों ने आरोप लगाया कि थाने में पुलिस वालों ने करीब चार घंटे तक मोनू को पीटा।
मौत होने से बाद आत्महत्या दिखाने के लिए शव को भरथना रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर फेंक दिया गया। धर्मेंद्र व उसके साथ आए लोगों ने हंगामा भी शुरू कर दिया।
पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उन्हें शांत कराया। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस की निगरानी में उसके घर भेज दिया गया।
सत्यभान ने बेटे मोनू का शव देखने के बाद कहा कि कोई ट्रेन के सामने कूदकर जान देता, तो शरीर के परखच्चे उड़ जाते। हाथ-पैर टूट जाते, लेकिन मोनू के चेहरे व गले के अलावा शरीर पर पिटाई की चोटें दिखाई दे रही हैं।
ट्रेन के सामने कूदने जैसी चोटें नहीं है। इसके साफ जाहिर है कि पुलिस की पिटाई से ही बेटे की जान गई है। उन्होंने मामले की न्यायिक जांच व उच्चस्तरीय जांच के साथ ही मुआवजे की मांग की है।
भरथना रेलवे स्टेशन के पश्चमी ओर अपलाइन पर नगरा नगरु गांव के सामने मोनू का शव गुरुवार की रात मिला था। जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास नहीं किया। न ही जिला पुलिस को शव मिलने की सूचना ही दी।

सोशल मीडिया पर मोनू की मृत अवस्था का फोटो वायरल न होता तो उसे परिवार के लोगों का कांधा भी नहीं मिलता और पुलिस लावारिस में उसका अंतिम संस्कार करा देती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed