{"_id":"6526e99a429300bab40895d9","slug":"history-sheeter-opened-fire-on-police-caught-etawha-news-c-216-1-etw1001-3869-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, दबोचा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस पर की फायरिंग, दबोचा गया
Wed, 11 Oct 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
बकेवर। जानलेवा हमले के मामले के हिस्ट्रीशीटर से तमंचा बरामद करने के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर ही फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाकर हिस्ट्रीशीटर को घायल कर दिया। गोली हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को जानलेवा हमला करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर प्रदीप कुमार उर्फ डीजे निवासी नबादा गांव थाना लवेदी को गिरफ्तार किया था। उसने घटना में इस्तेमाल किए गए तमंचे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम के साथ मंगलवार रात करीब दो बजे क्षेत्र के दिलीप नगर गांव के पास लेकर जाया गया।
जहां उसने एक स्थान से तमंचा बरामद कराने के साथ ही वह उसे लेकर भागने लगा। उस स्थान पर उसने कुछ कारतूस भी छिपा रखे थे। भागने के दौरान उसने पुलिस पर पर दो फायर किए। बचाव में पुलिस ने भागते हुए आरोपी पर फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी जिससे वह घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देने पर पुलिस के एसपी देहात सत्यपाल सिंह व भरथना सीओ विवेक जावला भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया जानलेवा हमले के मामले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर डीजे उर्फ प्रदीप के खिलाफ लवेदी, जसवंतनगर, चौबिया व बकेवर थानों में 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, लूट, डकैती व जान से मारने का प्रयास करने के संगीन धाराओं के मामले शामिल हैं।