{"_id":"642332697d73af2bee09ac04","slug":"highway-work-going-slowly-etawha-news-c-12-1-149245-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा-बरेली हाईवे : काम की कछुआ गति, बाधाएं बनीं चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा-बरेली हाईवे : काम की कछुआ गति, बाधाएं बनीं चुनौती
Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
इटावा/बसरेहर। इटावा से बरेली तक हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। छह माह में सिर्फ 10 प्रतिशत ही काम हो सका है। ऐसे में अब एक साल में 90 प्रतिशत काम पूरा कराने की चुनौती है। कहीं विभाग की एनओसी आड़े आ रही है तो कहीं पेड़ और खंभे हटाने का काम चल रहा है।
लगभग 750 करोड़ रुपये से हाईवे का चौड़ीकरण होना है। वन विभाग, बिजली और नहर विभाग की ओर से एनओसी देरी से मिली। इसके कारण छह माह से काम कछुआ गति से चल रहा है। इटावा से सरसईनावर तक 27.34 किलोमीटर का चौड़ीकरण 128.31 करोड़ से होना है। इस रूट पर पड़ने वाले 1770 पेड़ों में अभी 200 पेड़ हटाने हैं। वहीं बिजली विभाग का एक चौथाई कार्य ही हो सका है। चौपला से लेकर कर्री तक 1200 में सिर्फ 270 खंभे हटाए गए हैं। 930 खंभों को हटाने का काम शेष है।
इसके अलावा कहीं-कहीं भूमि अधिग्रहण का मुआवजा भी अभी देना है। इसकी प्रक्रिया भी चल रही है। इन अवरोधों के कारण काम समय से पूरा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
नहर विभाग ने नहीं दी एनओसी
जिले की सीमा में सरसईनावर तक आठ पुल और 27 पुलिया पड़ती हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ चार पुलों पर ही निर्माण शुरू हो सका है। आठ पुलिया और चार पुल नहर विभाग के हैं। विभाग की ओर से इन पर निर्माण की एनओसी नहीं मिल सकी है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया शुरू हो गई है।
मुआवजे की वजह से रुका टोल का निर्माण
बसरेहर के आगे बख्तयापुरा चौराहे पर टोल बनवाया जा रहा है। भूमि अधिग्रहण का मुुआवजा पूरा न बंट पाने से अभी इसका काम रुका हुआ है। वहीं बसरेहर कस्बे में बाहर से निकलने वाले 4.1 किलोमीटर बाईपास का काम भी मुआवजे की वजह से धीमी गति से चल रहा है। कस्बे के अंदर की सड़क इस प्रोजेक्ट के तहत नहीं बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस पर अलग से काम कराएगा।
मुआवजा देने का काम तेजी से हो रहा है। विभागों की ओर से भी काम कराए जा रहे हैं। समय सीमा के अंदर काम पूरा करा लिया जाएगा। - शिवम सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर