फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Highway robbers looted batteries worth 1.3 million rupees

हाईवे लुटेरों ने 13 लाख की बैट्रियां लूटीं

Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Highway robbers looted batteries worth 1.3 million rupees
सवारी के रूप में बैठे लुटेरों ने फोरलेन हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास
विज्ञापन
ट्रक चालक के हाथ पैर बांध दिए और उझियानी के पास खेत में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश ल्यूमिनस बैट्रियों से भरे ट्रक को लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। लूटी गई बैट्रियों की कीमत 13 लाख रुपये बताई गई हैं।
 
वेदराम कालोनी भिवाड़ी जनपद अलवर राजस्थान निवासी चालक गोपाल पुत्र नरे जोशी ट्रक में हरियाणा से ल्यूमिनस कंपनी की बैट्रियां लादकर लखनऊ के रवाना हुए थे। आगरा के बाद ट्रक जैसे ही इटावा की सीमा में पहुंचा चार लोगों ने हाथ देकर रुकवाया और सवारी के रूप में सवार हो गए।

सोमवार की शाम को चालक ने सवारियों को उतारने के लिए मानिकपुर मोड़ के पास ट्रक रोका। वहीं पर उसने अपने ट्रक के टायरों में फंसी गिट्टी निकाली और जैसे ही ट्रक में सवार हुआ तभी उक्त सवारियों ने चालक के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए उसके हाथ-पैर बांध दिए और ट्रक को लेकर औरैया की ओर चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में उझियानी के पास हाथ-पैर बंधे ट्रक चालक को खेत में फेंककर लुटेरे फरार हो गए। किसी तरह चालक ने अपने हाथ पैर खोले और हाईवे पर आया। इसी दौरान एसओ बकेवर बृजेंद्र यादव की गाड़ी गश्त करते हुई पहुंची। पीड़ित ने उन्हें घटना की जानकारी दी। ट्रक लूटे जाने की सूचना मिलने पर एसओ ब्रजेंद्र यादव ने गाड़ी को तलाशते हुए टोल टैक्स पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल टैक्स पर पता किया तो जानकारी मिली कि उक्त गाड़ी 8:55 बजे पास हुई है। इस पर उन्होंने चालक को साथ लेकर  अकबरपुर तक लुटेरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। एसओ बकेवर ने बताया कि चालक की तहरीर पर मामला दर्ज किया जा रहा है। लूटी गई बैट्रियों की कीमत 13 लाख रुपये बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed