{"_id":"627c04f8b6ace83ac35a3ffd","slug":"high-speed-double-decker-bus-collided-with-tractor-trolley-six-injured-etawah-news-knp6962582188","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार डबल डेकर बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार डबल डेकर बस ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर (इटावा)। दिल्ली से जौनपुर जा रही यात्रियों से भरी बस आगरा-कानपुर हाईवे पर चालक को झपकी आने से ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बस में सवार छह यात्री और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। एक यात्री और ट्रैक्टर चालक को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों की स्थानीय अस्पताल में मरहम पट्टी कराई गई।
ट्रैवल्स एजेंसी की बस दिल्ली से सवारियां लेकर आगरा-कानपुर हाईवे से जौनपुर जा रही थी। मंगलवार रात करीब ढाई बजे के बकेवर थाना क्षेत्र के कुड़रिया रजवाहा के नजदीक चालक को झपकी आने से बस आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। बस मे बैठी सवारियां सीटों से उछल कर एक दूसरे पर जा गिरीं। हादसे में सुनील पुत्र रमापति (36) निवासी रामपुर बम्हौरा जिला जौनपुर, दुलारे पुत्र सियाराम, रामनिवास पुत्र खेमचंद, संदीप पुत्र महेश, मेवा राम पुत्र जानकी व गीता पत्नी मेवाराम जिला जौनपुर घायल हो गए।
ट्रैक्टर चालक सत्यवीर निवासी नगला भोले भी घायल हो गया। चालक व यात्री सुनील को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यात्रियों ने बताया कि चालक बस को तेज चला रहा था, जिसका विरोध बस मे सवार सवारियों ने भी किया था।