फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   High gauge angle broken on Chambal bridge due to vehicle collision

Etawah News: वाहन की टक्कर से चंबल पुल पर हाईगेज एंगल टूटा

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
High gauge angle broken on Chambal bridge due to vehicle collision
फोटो 30::::चंबल पुल पर वाहन की टक्कर से टूटा हाईगेज एंगल। संवाद
विज्ञापन


उदी। चंबल नदी के पुल पर लगाए गए हाई गेज एंगल में रविवार रात किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह टूटकर गिर गया। जिला प्रशासन के आदेश पर क्षतिग्रस्त चंबल नदी के पुल पर उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश की सीमा पर उत्तरी एवं दक्षिणी ओर भारी वाहनों को रोकने के लिए हाईगेज एंगल लगाया गया था। रविवार रात किसी अज्ञात वाहन ने दक्षिणी ओर वाले एंगल में टक्कर मारकर उसे तोड़ दिया। इससे एंगल टूटकर मार्ग पर गिर पड़ा। सोमवार सुबह साइड इंचार्ज शरीफ को जब यह जानकारी हुई तो उन्होंने उस एंगल को जाकर देखा। उन्होंने उस एंगल के टूटे हुए हिस्से पर उसे मरम्मत कराकर दोबारा लगवा दिया गया है। (संवाद)

--------------------
फोटो 29:::सिंडौस मार्ग से निकलते भारी वाहन। संवाद
पुल बंद होने से लगाना पड़ रहा लंबा चक्कर
चकरनगर। चंबल पुल बंद होने से चकरनगर के मार्ग पर बड़े वाहनों की संख्या बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ढकरा पुलिया क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहन अब बंसरी महुआ सूडा से 100 किलोमीटर का चक्कर लगाकर लखना सिंडौस मार्ग पर गुजर रहे हैं। लगातार डंपरों की संख्या बढ़ना से हनुमंतपुरा बाजार में दुकानदारों का व्यापार चौपट हो रहा है। पूरे रोड पर दिनभर जाम की स्थिति रह रही है। सोमवार को भी यह स्थिति बनी रही। बाइकों तक का निकलना मुश्किल हो जा रहा है। सीओ चकरनगर राजेश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी भी हाल में जाम न लगने देने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed