{"_id":"5fee0dfd8ebc3e3c9429e462","slug":"health-wellness-center-to-be-built-on-phc-etawha-news-knp603257550","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी महेवा के आठ पीएचसी पर बन रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी महेवा के आठ पीएचसी पर बन रहे हेल्थ वेलनेस सेंटर
विज्ञापन
फोटो संख्या 07 - अहेरीपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा के अंतर्गत पीएचसी में हेल्थ वेलनेस सेंटरों (स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों) का निर्माण किया जाएगा। इनमें बीमार लोगों की विभिन्न प्रकार की जांचें की जाएंगी। साथ ही दवाएं भी उपलब्ध होंगी। इसके अलावा आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत किया जाएगा।
सीएचसी महेवा अधीक्षक डॉ. यतेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि आठ हेल्थ वेलनेस सेंटर बनकर लगभग तैयार हो चुकें हैं। इनमें अहेरीपुर, लखना, ददोरा, पुठिया, असदपुरा, फतेहपुरा, चंद्रपुरा निहाल सिंह व उरेंग शामिल हैं। यहां पर 28 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें होंगी। 93 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर एएनएम व एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भी नियुक्ति होगी।
इसके अलावा गांव स्तर पर आठ पीएचसी को उच्चीकृत किया जाएगा। इनमें अहेरीपुर, लखना, ददोरा, पुठिया, असदपुरा, फतेहपुरा, चंद्रपुरा निहाल सिंह, बहादुरपुर घार, बिजौली व उरेंग शामिल हैं। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि पीएचसी स्तर पर एमबीबीएस डॉक्टर की देखरेख में हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सीएचओ की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
इन सेंटरों पर बलगम, खून, हीमोग्लोबिन, कैंसर की प्रारंभिक स्क्रीनिंग, डायबिटीज आदि की जांच होगी। हाइपरटेंशन, मनोरोग, बुखार जैसी अन्य बीमारियों का इलाज भी होगा। प्रसव के लिए सीएचसी या जिला अस्पताल जाना होगा।