फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

श्रवण बाधित प्रमाणपत्र बनवाने को भटक रहे दिव्यांग

Tue, 15 Oct 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
health
इटावा। जिला अस्पताल में एक अदद संविदा कर्मचारी की नियुक्ति न होने से 181 दिव्यांग श्रवण बाधित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कभी सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय तो कभी हैलट कानपुर के चक्कर लगा रहे हैं। कर्मचारी न होने से आडियोमीटर मशीन कक्ष में धूल फांक रही है।
विज्ञापन

ऐसा लगता है कि अस्पताल प्रशासन को इन दिव्यांगों पर जरा भी रहम नहीं आता। दिव्यांगोें की कानों की जांच के लिए जिला अस्पताल प्रशासन बहरा बना हुआ है। जिला अस्पताल में आडियोमीटरी कक्ष भी है आडियोमीटरी मशीन भी है। परंतु टेक्निीशियन न होने के वजह से एक साल से आडियोमीटरी कक्ष में लगी मशीन धूल फांक रही है। मूक बधिरों को इसके बाद भी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में नाक , कान व गला चिकित्सक के कक्ष के बगल में स्थित आडियोमीटरी कक्ष है। पूर्ण रूप से साउंड प्रूफ कक्ष में मशीन भी लगी है। उसे चलाने वाले टेक्नीशियन के न होने से मशीन ताले में बंद हैं। इसका खामियाजा मूक बधिर लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहने को सैफई स्थित मिनी पीजीआई में आडियोमीटरी मशीन और टेक्नीशियन दोनों हैं। ऐसे में लोग अपने बहरेपन की जांच कराने जाते हैं। जांच रिपोर्ट जब कान विशेषज्ञ देखते हैं तो समझ में न आने पर संबंधित व्यक्ति को जांच कराने के लिए हैलट कानपुर जाने की सलाह दे देते हैं।

जिला अस्पताल के नाक, कान और गला चिकित्सक डॉ. जेपी चौधरी का कहना है कि जिला अस्पताल में करीब एक साल से आडियोमीटरी मशीन लगी हुई है। टेक्नीशियन न होने की वजह से यह बंद पड़ी है। टेक्नीशियन उपलब्ध कराने के लिए सीएमओ तथा शासन स्तर पर हर माह पत्र लिखा जा रहा है। बताया रोजाना ही चार-पांच मरीज आते हैं। जिला अस्पताल में जांच न होने पर कुछ लोग सैफई चले जाते हैं। जांच कराने के बाद मरीज जो रिपोर्ट लेकर आते हैं वह आधी अधूरी होने की वजह से समझ में न आती हैं। इस पर मरीजों को हैलट कानपुर जाकर जाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed