{"_id":"61f81e11b72e682d4952ea83","slug":"health-etawah-news-knp6781612168","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में सोमवार को तीन चिकित्सक, 18 महिलाएं, छह बच्चों समेत 42 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन गुना से अधिक मरीज ठीक हुए। इनमें आठ शहरी व शेष ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1893 हो गई है। नए केस के मुकाबले ठीक होने वालों की संख्या अधिक होने से स्वास्थ्य महकमे ने राहत की सांस ली है।
नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय ने बताया कि सोमवार को 42 संक्रमित मिले हैं। इस समय केवल 11 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को 133 संक्रमित ठीक होकर घर गए। अब तक कुल 1559 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। दो संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। इस समय सक्रिय केस की संख्या 332 है। चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में छह, सैफई क्षेत्र व शहर के शकुंतला नगर नई मंडी के पास दो-दो, फ्रेंडस कालोनी, कमला नगर, पंजाबी कालोनी, तुलसी अड्डा, राजकीय संप्रेक्षक गृह, कांशीराम कालोनी, किल्ली, बरालोकपुर, नगला छति, नवलपुर, टिसुआदेव, बिठौली, धूमनपुरा, बीना बसरेहर, नियामतपुर बहादुरपुरा, पहाड़पुर, बख्तियारपुर बसरेहर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। शेष दूसरे जनपदों के संक्रमित शामिल हैं।