{"_id":"6140d2ce8ebc3eb6f105955d","slug":"health-etawah-news-knp652175675","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार से शुरु होगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रविवार से शुरु होगा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला
विज्ञापन
इटावा। जनपद में फिर से हर रविवार को सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवानदास ने कहा मेले में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा दी जाएगी। चिकित्सा अधीक्षकों को मेले की तैयारी के निर्देश दिए हैं।
सीएमओ ने बताया आरोग्य मेले के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. शिवचरन बनाए गए हैं। आरोग्य मेला सभी ग्रामीण व नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मेला परिसर में प्रवेश करने से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी। कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी।
मेले में बच्चों में बुखार, डायरिया, निमोनिया की रोकथाम, बचाव व उपचार की जानकारी, पूर्ण टीकाकरण आदि की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अन्य जानकारियां दी जाएंगी।