फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   health

संक्रामक रोगों से बचाने को लोगों को कर रहे जागरूक

Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
health
इटावा। एक जुलाई से जिले में चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को मच्छरों के बचाव साफ-सफाई, संक्रामक रोगों से बचने के लिए जागरुकता अभियान चल रहा है। इसमें आंगनबाड़ी और आशा घर-घर जाकर बीमारियों के बचाव के लिए जानकारियां दे रही हैं। अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास ने लोगों से घर के आसपास साफ सफाई रखने और घर के आसपास जलभराव न होने देने की लोगों को सलाह दी। बारिश के मौसम में जलभराव होने से एडीज मच्छर पनपने लगते हैं। इस वजह से डेंगू, मलेरिया फैलने लगता है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा ने बताया जनपद स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम बुखार पीड़ित मरीजों के रक्त नमूनों की जांच कर दवा वितरित कर रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी नीरज दुबे ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव करा रहे हैं। लोग मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। कूलर, गमले, टायर आदि में पानी जमा न होने दें। पानी के पात्र को ढंक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed