फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   He started vomiting in the police station and said, "I killed him."

Etawah News: कोतवाली में करने लगा उल्टियां, बोला-मारा डाला मैंने

Sun, 08 Mar 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
He started vomiting in the police station and said, "I killed him."
साइड स्टोरी
विज्ञापन






इटावा। एक युवक ने कोतवाली पहुंचकर किशोरी की हत्या का जुर्म कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी है और शव गली में पड़ा है। पुलिस ने उसके खून से सने कपड़े और हाथ देखकर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।



पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो सुनसान गली में किशोरी का शव मिला। उसके सिर पर ईंट से कई प्रहार किए गए थे, जिससे सिर की हड्डी टूट गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी ने मरने की पुष्टि के लिए किशोरी की चुन्नी से भी गला घोंटा था। हत्या के बाद आरोपी डेढ़ घंटे तक शव के पास रहा। बाद में वह खुद कोतवाली पहुंचा और उल्टियां करने लगा। पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




रिश्तों का जाल और पुलिस की अनदेखी

आरोपी विजय ने सात साल पहले मृतका की मौसेरी बहन से शादी की थी, जिससे उसकी पांच साल की बेटी है। बाद में उसकी मृतका से करीबियां बढ़ गईं। मृतका के पिता ने 5 मार्च को बेटी के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने आरोपी का नाम भी बताया था, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी के बजाय गुमशुदगी दर्ज की। यह पुलिस की लापरवाही मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed