फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hawan performed in saifai to give tribute to netaji

नेताजी की आत्मा शांति के लिए यज्ञ में दीं आहुतियां

Sat, 22 Oct 2022 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
hawan performed in saifai to give tribute to netaji
सैफई (इटावा)। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को उनके आवास पर हवन और शांति पाठ हुआ। अयोध्या से आए महंतों की मौजूदगी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत सभी परिजनों ने हवन में आहुतियां दीं। उनके संस्मरणों को साझा किया।
विज्ञापन

हवन के लिए आवास में बने पार्क में वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था।
सुबह नौ बजे अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण सहित पांच पुरोहितों ने पूजन शुरू कराया। अखिलेश यादव ने पत्नी डिंपल यादव के साथ नेताजी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लगभग चार घंटे तक चले हवन में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रतीक यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

हवन के बाद अखिलेश और डिंपल ने ब्राह्मणों को भोज कराया।
उधर सपा कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव चंदन सिंह बघेल, भर्थना विधायक राघवेंद्र गौतम, सर्वेश शाक्य, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मसीहा थे मुलायम : टिकैत
कार्यक्रम में भाकियू नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेता जी किसानों के नेता थे। पूर्व सांसद पप्पू यादव भी हवन में पहुंचे। उन्होंने कहा कि नेता जी हमेशा पिता सा स्नेह मिला।
भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह ने राष्ट्रवाद को सबसे ऊपर रखा। यही वजह है कि अच्छे काम पर उन्होंने मोदी की तारीफ भी की। ये बड़े नेता का आचरण है। उनके स्मरणों से सीखता रहूंगा।
इन्होंने भी किया नमन
कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और प्रदेश महासचिव सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया अमृत राजपाल ने अखिलेश यादव से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मुलायम सिंह को नमन किया। पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री पंजाबी अकादमी उप्र के उपाध्यक्ष रहे हरपाल सिंह जग्गी ने सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ नेता जी के परिजनों को सांत्वना दी।

आसित इंटर कॉलेज गंगापुरा में शांति यज्ञ किया गया। कॉलेज के कोषाध्यक्ष पूर्व मंत्री केपी सिंह चौहान व सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी हर्षवर्धन सिंह भदौरिया ने यज्ञ में आहुतियां दीं। प्रधानाचार्य चरण सिंह यादव, अंजू चौहान, बृजेश यादव, आनंद सविता व जागेश्वर यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed