फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Harsh firing person sent to jail

हर्ष फायरिंग करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 11 Feb 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing person sent to jail
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव रेंउजा में शनिवार की रात को आयोजित एक लग्नोत्सव में की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सैफई पीजीआई भिजवाया और फायरिंग करने वाले को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा बरामद कर लिया है। युवक को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

रेंउजा गांव निवासी अनिल कुमार के पुत्र का शनिवार की रात लग्नोत्सव कार्यक्रम था। मैनपुरी जिले के करहल से लड़की पक्ष के लोग लगन चढ़ाने के लिए आए थे। दावत में आए नगला बरी निवासी उमेश पुत्र धीरी सिंह ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली जसवंतनगर के पुठियां निवासी सुरेश पुत्र जगतराम के कूल्हे में जा लगी। गोली लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर एसओ सतीश यादव मौके पर पहुंचे और घायल को सैफई पीजीआई भिजवाया। छानबीन के दौरान उमेश का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया। एसओ सतीश यादव ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाले को हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट की धाराओं में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed