फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   harsh firing

तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, राजमिस्त्री की मौत

Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
harsh firing
harsh firing - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर(इटावा)। थानाक्षेत्र के नगला खुशाली गांव में बुधवार देर शाम तिलकोत्सव में तमंचे से की गई हर्ष फायरिंग के दौरान राजमिस्त्री के सीने में गोली लग गई। घायल राजमिस्त्री को सीएचसी ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर्ष फायरिंग करने वाले की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगला खुशाली गांव निवासी रामदास जाटव के बेटे सतीश की शादी आगरा के बांह थानाक्षेत्र के चुन्नीपुरा गांव में एक युवती से तय हुई है। 21 नवंबर को शादी है। बुधवार को वधू पक्ष के लोग आगरा से सतीश का तिलक लेकर आए थे। देर शाम करीब साढ़े सात बजे समारोह चल रहा था। समारोह में आए गांव निवासी मेहरबान सिंह के बेटे बृजेश कुमार ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक गोली गांव के गांव के ही कमलेश (40) के सीने में लग गई।
विज्ञापन

इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी हालत देख समारोह में आए वर व वधू पक्ष के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तमाम लोग समारोह स्थल से बाहर भाग निकले। थोड़ी देर बाद कुछ लोग राजमिस्त्री कमलेश के पास पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हर्ष फायरिंग में हुई कमलेश की मौत की खबर पाकर जसवंत नगर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने गांव की घेराबंदी कर आरोपी बृजेश की तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed