फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Harish's book will introduce history and geography of Etawah

इटावा के इतिहास और भूगोल से परिचित कराएगी हरीश की पुस्तक

Sun, 22 Dec 2019 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Harish's book will introduce history and geography of Etawah
इटावा। आईपीएस अधिकारी हरीश कुमार की पुस्तक इटावा कल, आज और कल जिले के इतिहास और भूगोल से वर्तमान और भावी पीढ़ी को अवगत कराएगी। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित पुस्तक का नुमाइश पंडाल पर विमोचन करेंगे।
विज्ञापन

एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से चर्चा में हरीश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से औरैया जिले के रहने वाले हैं। अटसू को आठवीं और जनता डिग्री कॉलेज अजीतमल से ग्रेजुएट करने वाले हरीश ने कहा कि मेरी जिज्ञासा थी कि अपनी जन्मभूमि को लेकर कुछ किया जाए। इसी ध्येय को लेकर पुस्तक लिखी है। 17 अध्याय की इस पुस्तक में इटावा जिले के इतिहास, भूगोल, चर्चित राजनीतिक हस्तियां, तीज त्योहार, रसोई और यमुना चंबल के बीहड़ व बागियों का वर्णन है। किताब में ये प्रयास किया गया है कि जिले की भावी पीढ़ी जिले के विकास में भूमिका निभाने वाले लोगों को जाने।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में हरीश ने कहा कि हमारे दृष्टि कोण में इंजीनियरिंग और अन्य क्षेत्रों में जाने वाली युवा पीढ़ी इटावा से अलग हो रही है। मेरा मकसद यहां की भावी पीढ़ी को जनपद से जोड़े रखना है। राजनीतिक क्षेत्र में इटावा में बड़ी धरोहरें हैं। जनपद ने दो मुख्यमंत्री, दो विधानसभा अध्यक्ष दिए हैं। 1857 की क्रांति में भी योगदान रहा है। इन्हीं सब से युवाओं को परिचित कराना है। विमोचन कार्यक्रम में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया, राज्यमंत्री तकनीकी शिक्षा अजीत पाल, सरिता भदौरिया, सावित्री कठेरिया, विनय शाक्य, रमेश दिवाकर, विश्वपति त्रिवेदी, रामेश्वर दयाल पूर्व आईपीएस भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed