फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Habr comprado el uniforme el ao pasado, solo as se recibir el importe

पिछली साल यूनिफार्म खरीदी होगी तभी मिलेगी धनराशि

Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Habr comprado el uniforme el ao pasado, solo as se recibir el importe
इटावा। कक्षा एक से आठवीं तक के जिन बच्चों ने पिछले शिक्षा सत्र में यूनिफार्म और बैग नहीं खरीदा है, उन्हें अगले सत्र में यूनिफार्म की धनराशि नहीं दी जाएगी। पुरानी यूनिफार्म का सत्यापन करने के लिए प्रधानाध्यापक यूनिफार्म और बैग के साथ छात्र-छात्रा का फोटो अपलोड करेंगे।
विज्ञापन

सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के कक्षा एक से 8 तक के छात्र-छात्राओं को वित्तीय वर्ष 2021-2022 में ड्रेस, स्वेटर, बैग और जूता मोजा खरीदने के लिए रुपये दिए गए थे। प्रत्येक छात्र-छात्रा के एवज में अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये डीबीटी के माध्यम से भेज गए थे। जिले में लगभग करीब एक लाख 28 हजार छात्र-छात्राओं को धनराशि भेजी गई।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद रहे। इससे विभाग के पास यह जानकारी नहीं है कि अभिभावकों ने यूनिफार्म, जूते आदि खरीदे हैं या नहीं। जिन अभिभावकों ने यूनिफार्म आदि नहीं खरीदे उन्हें इस वर्ष धनराशि नहीं दी जाएगी। प्रधानाध्यापक पुराने यूनिफार्म और बैग के साथ विद्यार्थी का फोटो मोबाइल एप के माध्यम अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए उमानाथ ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस सत्र में पंजीकरण कराने वाले बच्चों का विवरण प्रेरणा पोर्टल पर पंजीकृत करने के निर्देश दिए हैं। पहले से पंजीकृत छात्र छात्राओं को नये सत्र में नवीनीकृत किया जाएगा। प्रधानाध्यापक सभी छात्र छात्राओं के आधार नंबर, उनके माता-पिता , अभिभावक के आधार कार्ड नंबर और उनके सहमति पत्र भी लेंगे। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता मनोज धाकरे ने बताया कि छात्र-छात्रा की पुरानी यूनिफार्म पहने और बैग लिए फोटो अपलोड की जाएगी। शासन के आदेशानुसार आगामी सत्र की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed