{"_id":"62585e6494893a4db30b7457","slug":"gurudwara-resonates-with-cheers-on-baisakhi-etawah-news-knp691224867","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैशाखी पर जयकारों से गुंजायमान रहा गुरुद्वारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैशाखी पर जयकारों से गुंजायमान रहा गुरुद्वारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। उत्साह, उमंग, खुशियों के त्योहार बैशाखी पर गुरुवर को गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे में अखंड पाठ हुआ और रागी जत्थे ने शबद कीर्तनों ने संगत को निहाल किया। गुरु दरबार के दीवान के बाद लंगर संगतों ने पंगत में बैठकर लंगर छका।
बैशाखी पर गुरुद्वारा में निशान साहिब पर चोला बदलने का कार्य किया गया। एक दिन पूर्व निशान साहिब का चोला चढ़ाया गया। चोला भेंट करने की सेवा मनदीप सिंह कालड़ा संता परिवार ने तथा बांधने की सेवा दीपेंदर सिंह अरोड़ा, चरनजीत सिंह ने की। सभी को सिरोपा भेंट किया गया। लंगर की सेवा दलजीत सिंह, मनदीप सिंह, दीपू अरोड़ा ने की।
इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार तरनपाल सिंह कालड़ा ने कहा बैशाखी खुशियों और संकल्प का त्योहार है। इसे मनाए जाने का आधार फसलों के पकने व कटने की किसानों की खुशिया है। इस दिन सुख समृद्धि की खुशियों को किसान नाच गाकर ईश्वर का शुक्रिया अदा करते हैं। आज ही के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन
गुरुद्वारा में नवजात बच्चों का नामकरण करने के बाद उनको अमृत पान कराया। गुरुद्वारा के बाहर राहगीरों को जलेबी का वितरण किया गया। वीरेंद्र सिंह किंद्रा, वंश सिंह किंद्रा, सिमरप्रीत सिंह किंद्रा, अमनदीप, सतनाम सिंह अरोड़ा, जसकीरत सिंह, संटू सिंह, गुरुदीप सिंह, काले सिंह, गुड्डू त्रिवेदी, भगवान दास यादव, सुरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, आकाश सिंह, रौनक सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।