{"_id":"5fc92b2e8ebc3e9b83379245","slug":"gst-etawah-etawah-news-etawha-news-knp597836019","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो फमोऱ्ं में छापा, पकड़ी 72 लाख की जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो फमोऱ्ं में छापा, पकड़ी 72 लाख की जीएसटी चोरी
विज्ञापन
इटावा। राज्य एवं वस्तु सेवा कर विभाग की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच (एसआईबी) ने बृहस्पतिवार को शहर की दो फर्मों में छापा मारकर 72 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी है। जांच में सामने आया कि इन फर्मों में किसी प्रकार का व्यापार नहीं होता है। कागजों पर हेराफेरी कर करोड़ों की बिक्री दर्शाई गई है।
ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी एसआईबी हरिलाल प्रजापति के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को शहर में राहतपुरा स्थित सोमदेव ट्रेडर्स और कुशवाहा बिल्डिंग मैटेरियल पर छापा मारा। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि जांच में पता चला है कि इन फर्मों से कोई वास्तविक व्यापार नहीं किया जाता है। यहां कागजों पर करोड़ों रुपये की बिक्री की गई है। इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) फर्जी प्राप्त करके 72 लाख की जीएसटी चोरी की गई है।
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि यह कार्य कई फर्मों द्वारा आपस में रैकेट बनाकर किया जा रहा है। इसमें वंशिका ट्रेडर्स और ईशू ट्रेडर्स भी शामिल हैं। सभी फर्मों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान एसआईबी टीम में असिस्टेंट कमिश्नर चरन सिंह, वाणिज्यकर अधिकारी अरविंद यादव शामिल रहे। गौरतलब है कि बुधवार को टीम ने इकदिल क्षेत्र में जेके ट्रेडर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 51.96 लाख की कर चोरी पकड़ी थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।