फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Grooms are loving the royal Indo-Western attire

Etawah News: दूल्हों को भा रहा इंडो-वेस्टर्न का शाही पहनावा

Tue, 10 Feb 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Grooms are loving the royal Indo-Western attire
फोटो 25: दुकान पर इंडो वेस्टर्न कुर्ती को पसंद करते लोग। संवाद
इटावा। सहालग के सीजन में इस बार खास बात यह है कि इस बार दूल्हों को इंडो-वेस्टर्न भी खूब भा रहा है। वे शाही लुक के साथ-साथ आराम को भी तवज्जो दे रहे हैं। बाजार में इंडो वेस्टर्न तीन से लेकर 15 हजार रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका चौराहे स्थित दुकानदार आशीष पोरवाल ने बताया कि पिछले कुछ सालों में शेरवानी के साथ इंडो वेस्टर्न की मांग भी बढ़ी है। इसकी प्रमुख वजह शेरवानी का वजन है जिसे पहनकर घंटों तक रस्मों में बैठना थकाऊ हो जाता है। इसके उलट वेस्टर्न कुर्ती (इंडो-वेस्टर्न स्टाइल) हल्की होती है और इसमें दूल्हे को स्टाइलिश लुक मिलता है।
विज्ञापन

वर्तमान समय बाजार में इंडो वेस्टर्न में एसिमेट्रिकल कट्स (तिरछी काट), जैकेट स्टाइल और ड्रेप्ड पैटर्न युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। जूट, सिल्क और कॉटन ब्लेंड के इस्तेमाल से ये कुर्तियां गर्मी और सर्दी दोनों में आरामदायक रहती हैं। इंडो वेस्टर्न कुर्तियों की खासियत यह है कि शेरवानी सिर्फ शादी के दिन काम आती है जबकि ये कुर्तियां बाद में अन्य उत्सवों में भी पहनी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडो वेस्टर्न में कुर्ती का प्रकार शुरुआती कीमत (अनुमानित) खासियत----------
सिंपल वेस्टर्न कट 3,000 - 6,000 रुपये सोबर और डैपर लुक
जैकेट स्टाइल (इंडो-वेस्टर्न) 8,000- 15,000 रुपये नेहरू जैकेट के साथ मॉडर्न टच
डिजाइनर/एंब्रॉयडरी वर्क 10,000 - 15,000 रुपये हैंडवर्क और प्रीमियम फैब्रिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed