फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Grant money will be deposited in the account

अनुदान का पैसा खाते में होगा जमा

Thu, 28 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 28 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Grant money will be deposited in the account

किसानों को मिलने वाले अनुदान का पैसा अब सीधे खाते में जमा करने की व्यवस्था सरकार ने की है। लाभ उठाने के लिए किसान अपना पंजीकरण करा लें। यह जानकारी संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी चमन सिंह ने दी।

विज्ञापन


वह आत्मा योजना के तहत ताखा ब्लाक के सभागार में बुधवार को हुई विकास खंड स्तरीय खरीफ  गोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि 31 मई तक किसान संकर धान, मक्का एवं बाजरा का बीज सीधे निजी विक्रेताओं से क्रय कर अनुदान की धनराशि प्राप्त कर बीज क्रय का कैश मेमो बीज भंडार प्रभारी के पास जमा कर दें।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि किसान अनुदान पर सोलर फोटोवोल्टेइक पंप खरीद सकते हैं। 2 एवं 3 एचपी के सोलर पंप पर 75 प्रतिशत और 5 एचपी के पंप पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक हरिशंकर दीक्षित, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) राम कुमार सिद्धार्थ, खंड विकास अधिकारी ताखा विजय शंकर चौरसिया, राम सिंह माथुर, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार, विवेक कुमार, बीटीएम आदि मौजूद रहे। 

उधर महेवा सभागार में भी विकास खंडस्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक एसके सिंह ने किसानों को शासन से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। बताया कि इस वर्ष शासन ने अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचाने की व्यवस्था की है।

इसके लिए किसानों को अपना पंजीकरण कृषि विभाग की वेबसाइट पर कराना अनिवार्य है। जनता कालेज बकेवर के पूर्व प्रोफेसर आरसी मिश्रा ने किसानों को अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण कराकर प्राप्त परिणाम के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी और जैविक खेती के तहत गो मूत्र के उपयोग से कम लागत पर खेती करने की जानकारी दी।

उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी भरथना चमन सिंह ने खरीफ  में धान, मक्का, बाजरा एवं तिल की खेती की तकनीकी विधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की।

इसी प्रकार भरथना विकास खंड की कृषि गोष्ठी में आत्मा के उप परियोजना निदेशक राम कुमार सिद्धार्थ ने स्वयं सहायता समूहों का गठन कर समूह के रूप में बीज का उत्पादन करने की जानकारी दी।  उन्होंने आत्मा योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्त्रस्मों की भी जानकारी किसानों को दी।


वरिष्ठ शोध सहायक हरी शंकर दीक्षित ने जैविक खेती, जैव उर्वरक एवं पोषक तत्वों के प्रबंधन पर विस्तार से बताया। बैठक में किसानों से अपना प्रीमियम 31 जुलाई तक जमा करने की अपील की गई। इस दौरान हरिश्चन्द्र तिवारी, राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी रघुपाल सिंह, दिनेश कुमार, सुरंेद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed