फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government's achievements counted, SP, BSP surrounded

Etawah News: सरकार की गिनाईं उपलब्धियां, सपा, बसपा को घेरा

Mon, 05 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 05 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government's achievements counted, SP, BSP surrounded
फोटो 20::::विकास भवन में प्रेसवार्ता करते जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी मंत्री। संवाद
विज्ञापन

फोटो 21:::प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल लोग। संवादसंवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर रविवार को जिले में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दोनों सरकारों की उपलब्धियां गिनाईं। प्रेसवार्ता के दौरान सपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि सपा ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया। कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वह सिर्फ आलोचना के नाम पर सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि जिले के नेता प्रदेश में चार-चार बार सीएम रहे और जसवंतनगर विस में 56 सालों से एक ही परिवार के विधायक होते हैं। इसके बावजूद जिले में एक उद्योग तक नहीं लगाया जा सका। यदि उद्योग लगाया होता तो जिले के युवाओं को रोजगार मिलता और उन्हें रोजगार की तलाश में दूसरी जगह न जाना पड़ता।
विज्ञापन

आरोप लगाया सपा ने एक परिवार का विकास किया है। इन्हें प्रदेश और जिले के विकास से कोई मतलब नहीं है। आगे बोले- योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। बहुमुखी विकास हो रहा है, जबकि छह साल पहले की कानून व्यवस्था सब जानते हैं। बताया कि अब पर्यटक घूमने के लिए आगरा नहीं अयोध्या और बनारस का नाम लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पा और बसपा ने पिछड़ों के हित में कोई कार्य नहीं किया: डॉ. संजय
इटावा। मत्स्य मंत्री तथा निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सपा जातीय जनगणना की मांग कर रही है। पिछले दिनों में प्रदेश में पिछले दिनों सपा की सरकार रही, तब समाजवादी पार्टी ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई। अब जातीय जनगणना की मांग की जा रही है। कहा कि समाजवादी पार्टी सिर्फ पिछड़ों की हितैषी होने का दावा करती है, जबकि सपा और बसपा ने पिछड़ों के हित में कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने आयोग तक नहीं बनाया।
भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के लिए आयोग बनाया और दलितों तथा पिछड़ों के लिए भाजपा की सरकार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मछुआ समुदाय को सम्मान मिला है निषादराज को भाजपा की सरकार ने हीं सम्मान दिया। 26 हजार करोड़ रुपये मुछआरों के लिए सरकार की ओर से दिए गए हैं।

विश्व में भारत ने बनाया फहराया अपना परचम :::: सुरेश
हिमाचल प्रदेश के सांसद व लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रभारी बनाए गए सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 सालों में भारत ने पूरे विश्व में अपना परचम फहराया है जहां तक अर्थव्यवस्था का सवाल है। ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत अब दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में काम हो रहा है। नई रेल लाइन बन रही है एक्सप्रेसवे बन रहे हैं तथा एम्स जैसे अस्पताल बनाए जा रहे हैं। इससे लोगों को इलाज मिल सके। देश में पहले सात एम्स थे, लेकिन भाजपा की सरकार ने नौ साल में 15 नए एम्स बना दिए, जहां लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है।


प्रबुद्ध सम्मेलन में बताईं सरकार की उपलब्धियां
इटावा क्लब में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में लोकसभा प्रभारी सांसद सुरेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर मोदी सरकार की उपलब्धियां प्रबुद्ध जनों को बताईं। इस प्रबुद्ध सम्मेलन को जिले के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, प्रदेश के मत्स्य पालन मंत्री डा. संजय निषाद सांसद डॉक्टर रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, अन्नू गुप्ता, जितेंद्र गौड़, रोहित शाक्य, बिरला शाक्य, पूनम तिवारी, मुकेश यादव, विमल भदौरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed