फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government purchasing centers will open in the market, hope for relief

Etawah News: मंडी में खुलेंगे सरकारी क्रय केंद्र, राहत की उम्मीद

Wed, 22 Apr 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Government purchasing centers will open in the market, hope for relief
इटावा। कीमत न मिलने पर परेशान आलू किसान को सरकारी क्रय केंद्रों से कुछ राहत मिल सकती है। मंडी में दो क्रय केंद्र खोलने की तैयारी है। जिससे यहां आने वाले किसानों को सरकार की ओर से निश्चित एमएसपी पर कीमत देकर आलू खरीदा जा सके। हालांकि मंडी में अब आलू की आवक काफी कम हो गई है लेकिन उन्हें जिनके आलू अभी भी कोल्ड स्टोरेज में नहीं पहुंचे हैं, उन्हें इससे लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन




जिले में आलू का रकबा 25 हजार हेक्टेयर है। आलू की पैदावार अच्छी होने की वजह से सही कीमत न मिलने से कई किसानों ने खोदाई तक नहीं कराई और खेत जुतवाकर उसमें दूसरी फसल कर ली। कई ने कीमत न मिलने के कारण कोल्ड स्टोरेज में आलू रखवा दिए। कई किसानों का आलू 50, 70, 100, 150 रुपये तक भी बिका। हालांकि अब किसान मंडी कम आ रहे हैं। जो आ रहे हैं, अलग-अलग गुणवत्ता के अनुसार उनका आलू 225 से 330 रुपये तक आलू बिक रहा है। सरकार ने क्रय केंद्रों में होने वाली खरीद के लिए एमएसपी घोषित किया है।
विज्ञापन




बसरेहर निवासी राम प्रकाश यादव ने बताया कि मंडी में आलू 100 रुपये पैकेट ले रहे थे इसलिए 50 बीघा में खोदाई कर आलू कोल्ड स्टोरेज में रखवा दिए। पहले क्रय केंद्र खुलते तो हमें भी लाभ मिल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरायभोपत निवासी किसान एसके शर्मा ने बताया कि उन्होंने 100 बीघा आलू किया था। काफी फसल खराब भी हुई। जो खोदाई हुई उसकी कीमत अपेक्षानुसार नहीं मिली। सरकारी क्रय केंद्र का लाभ मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed