फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government must withdraw agricultural laws

सरकार को कृषि कानूनों को वापस लेना ही होगा

Sun, 31 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Government must withdraw agricultural laws
भरथना। किसानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वह दिन भी आएगा जब कृषि कानून सरकार को वापस लेने ही होंगे।
विज्ञापन

यह बात लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों की अस्थि कलश यात्रा के भ्रमण के दौरान इलाके के कई गांवों में हुई जनसभाओं में किसान नेताओं ने कही। क्षेत्र के कुर्रा, नगला भोज, ऊमरसेङा, नगला भारा, रमायन तथा भरथना नगर क्षेत्र में किसानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि आज एकजुटता ही हमारे खेती किसानी को बचा सकती है। उन्होंने 14 नवंबर को भरतिया चौराहे ताखा एवं 22 नवंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

सभाओं को किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, नाथूराम यादव, किसान यूनियन के संजीव किसान, संतोष शाक्य, वीरेंद्र सिंह यादव, आपेंद्र कुमार प्रधान, शिवराम सिंह, दुर्ग विजय सिंह शाक्य, इतवारीलाल, सुरेश सिंह यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन अनिल दीक्षित ने किया। सोमवार को अस्थि कलश यात्रा आंबेडकर चौराहा इटावा से यमुना घाट के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed