फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Government committed to empowering women

महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा है सरकार का: सरिता भदौरिया

Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government committed to empowering women
शनिवार से शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समाज के हर वर्ग के लोगों से संपर्क व जागरूक कर उन्हें अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह बात सदर विधायक सदर सरिता भदौरिया ने कही।
विज्ञापन

वह विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण योजना प्रधानमंत्री द्वारा संचालित की गयी है।
आज यह अभियान एक वटवृक्ष के रूप में खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है। महिलाएं अपनी दृढ़ इच्छा, ईमानदारी के साथ कार्य करें।
विज्ञापन

भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाए जाने के लिए उनके स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जनपद में महिला सशक्तीकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। नारी धन, विद्या और शक्ति की देवी होती हेै।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुक्त कानपुर एंव जनपद के नोडल अधिकारी डा. राज शेखर ने कहा कि महिलाओं के चहुंमुखी विकास कि लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से बाल विकास, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों की अनेक योजनाएं संचालित हैं। इन सभी विभागों की योजनाओं को एक साथ सूचीबद्ध कर जन-जन पहुंचाएं।
प्रधानमंत्री का संकल्प है कि महिलाओं को वह सभी सुविधाएं और अवसर मिले, जिससे वह अपने जीवन में और समाज में उन्नति कर सकें। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि सरकार की योजनाएं गांव तक प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचे और उनका लाभ निचले तबके के लोग भी प्राप्त कर सकें।
इससे पूर्व गैस सिलिंडरों पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन शक्ति का लोगो चस्पा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही मिशन शक्ति नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली 3 एलईडी वैन को आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर डा.राज शेखर, विधायक सदर सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, जिलाधिकारी श्रुति सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) राजकुमार ने महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण से संबंधित व्यापक जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए उनके खिलाफ कुप्रथाओं तथा भेदभावपूर्ण नियमों को बदलना होगा।

कार्यक्रम में फैकेल्टी मेंबर डा.आशा पाठक तथा प्रजापति ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से कुमारी निधि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्रति कुलपति डा. रमाकान्त यादव, संकायाध्यक्ष डा. आलोक कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार, कुल सचिव सुरेशचंद्र शर्मा, फैकेल्टी डा. आशा पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed