फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Good news: Safari park opened, tourists started coming, sick lioness quarantined in hospital

खुशखबरी: खुल गया इटावा सफारी पार्क, पर्यटकों का आना शुरू, बीमार शेरनियां अस्पताल में क्वारंटीन

Thu, 17 Jun 2021 05:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 17 Jun 2021 05:54 PM IST
सार

सफारी पार्क पर्यटकों के लिए पूरी तरह से खुल गया है। मई में कोरोना के चलते सफारी पार्क बंद कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होते ही सफारी पार्क में इटावा ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों का आना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Good news: Safari park opened, tourists started coming, sick lioness quarantined in hospital
इटावा लायन सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा सफारी पार्क में कोरोना संक्रमित हुई शेरनियों गौरी और जेनिफर को पूरी तरह स्वस्थ होने तक सफारी पार्क के अस्पताल में क्वारंटीन रखा गया है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही शेरनियों को अस्पताल से बाहर लाया जाएगा। सफारी पार्क में शेरनी गौरी व जेनिफर 7 मई 2021 को कोरोना संक्रमित हो गई थीं। 
विज्ञापन


प्रबंधन ने दोनों को पार्क में बने अस्पताल में भर्ती किया था। कानपुर चिड़ियाघर के डॉक्टर और उनकी टीम बीमार शेरनियों का इलाज कर रही है। बीमार शेरनियों की जान बचाने के लिए प्रबंधन देश के जाने-माने पशु चिकित्सकों से भी सलाह ले रहा है। पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि बीमार शेरनियों की हालत में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन


वह तरल के साथ ही मांस जैसा ठोस भोजन ले रही हैं। हालांकि बीमार शेरनियों को भी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही शेरनी जेनिफर व गौरी को अस्पताल से बाहर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इटावा सफारी पार्क पर्यटकों के लिए पूरी तरह से खुल गया है। मई में कोरोना के चलते सफारी पार्क बंद कर दिया गया था। स्थिति सामान्य होते ही सफारी पार्क में इटावा ही नहीं आसपास के जिलों के लोगों का आना शुरू हो गया है। रोजाना 50-60 की संख्या में लोग यहां आ रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। कर्फ्यू का असर व्यापारियों और नौकरी पेशा लोगों के साथ ही इटावा सफारी पार्क पर पड़ा था। पर्यटकों के न आने से पार्क की आमदनी लगभग शून्य हो गई थी।

सफारी पार्क के निदेशक केके सिंह ने बताया कि पार्क खुलने के बाद रोजाना पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय पार्क में 18 शेर व शेरनियां हैं। इनका प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। अब एक्सपर्ट ट्रेनिंग देने लगे हैं। शेर और शेरनियों के आसपास से बुधवार को बस भी गुजारी गई।

इस दौरान एक भी शेर या शेरनी ने रियेक्ट नहीं किया। इसेे अच्छा संकेत माना जा रहा है। निदेशक का कहना है कि लायन सफारी को खोलने के पहले शेरों को ट्रेनिंग दी जाती है। ताकि वह वाहनों के शोर या लोगों की आवाजाही के दौरान किसी तरह का प्रतिकूल व्यवहार न करें। शासन का आदेश होते ही शेरों को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed