फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Good news: ELISA test started, 19 samples taken on first day

खुशखबरी: एलाइजा जांच शुरू, पहले दिन 19 सैंपल लिए गए

Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 11 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Good news: ELISA test started, 19 samples taken on first day
इटावा। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सोमवार से डेंगू मरीजों की एलाइजा जांच शुरू हो गई। पहले दिन डेंगू किट से हुई 19 संदिग्ध मरीजों की जांचें एलाइजा एनालाइजर मशीन में लगाई गई। ऐसे में अब संभावित डेंगू के मरीजों को एलाइजा जांच की रिपोर्ट के लिए ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अभी तक पैथोलॉजी लैब में किट से होने वाली डेंगू जांच में संदिग्ध जांच रिपोर्ट आने पर सैंपल डेंगू की कंफर्म जांच के लिए सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजे जाते थे। पैथोलॉजी लैब व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू द्विवेदी ने बताया कि पैथोलॉजी में जगह के अभाव में ब्लड बैंक में एलाइजा एनालाइजर मशीन लगाई गई है। बताया कि सीएमओ से डेंगू की एलाइजा जांच के लिए चार लैब टेक्नीशियन की मांग की गई है, जो अभी तक नहीं मिल सके हैं। इस वजह से ब्लड बैंक के स्टाफ से काम लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि लैब टेक्नीशियन मिल जाने पर ब्लड बैंक का कार्य भी प्रभावित नहीं होगा। एलाइजा एनालाइजर मशीन के साथ एलाइजा पार्सल मशीन भी है। लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह ने बताया कि मशीन में डेंगू के सभी एप्लीकेशन अपडेट कर दिए गए हैं। सोमवार को पहले दिन डेंगू के 19 सैंपल लिए गए। डेंगू की एलाइजा जांच करने में कम से कम चार से पांच घंटे का समय लगता है। एक साथ 96 जांचें हो सकती हैं। मशीन से डेंगू की कन्फर्म जांच होती है। मशीन से एचआईवी, हैपेटाइटिस बी और सी की जांच भी हो सकती है। इस दौरान वरिष्ठ टेक्नीशियन सतेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed